{"_id":"59cbef494f1c1b9c538b4b91","slug":"gram-panchayats-will-run-in-village-prosperity-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में चलेगा ग्राम समृद्धि पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में चलेगा ग्राम समृद्धि पखवाड़ा
mau news
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पहली अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में प्रशिक्षण शिविर जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डीएम ने प्रशिक्षण में मौजूद नोडल अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना का ड्राफ्ट बनाकर पूरी क्षमता के अनुसार इस पखवारे में कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
कहा इस कार्यक्रम को सभी ग्राम सभाओं में एक साथ प्रारम्भ किया जाएगा। 28 से 30 सितंबर को ग्राम पंचायतों में पखवाडे़ की तैयारी, ग्राम पंचायत भवनों में जागरूकता एवं पर्यावरण एवं निर्माण, आईईसी सामग्री का प्रदर्शन लाभार्थी की जानकारी दी जाएगी। पहली अक्तूबर को अभियान के बारे में सामान्य जानकारी, स्वच्छता अभियान शुरू करने, दो अक्तूबर को, प्रात: प्रभात फेरी विद्यालय शिक्षा विभाग के समन्वय से बच्चों को शामिल करके आयोजन करने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत परिषद की बैठकों के साथ-साथ बाल सभाओं का आयोजन, शाम को फिल्म शो जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। तीन से सात अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान-स्वच्छ हरित गांव, ग्राम स्वच्छता अभियान सड़क के किनारे, सार्वजनिक स्थानों से कचरे की सफाई करना है। आठ और नौ अक्तूबर को कृषि उत्पादकता सभाएं और दूसरे आजीविका अवसरों को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहायता से कृषि सभाओं का आयोजन करना है। 10 अक्तूबर को कार्यान्वयन के बारे में जीपीडीपी ब्यौरे की समीक्षा करानी है।11 अक्तूबर को मनरेगा कार्य योजना तैयार करना, एसएलडब्ल्यूएम, ठोस, तरल अवशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना है। 12 अक्तूबर को पीएमवाई-जी संबंधी लाभार्थियों की सूची पढ़ी जाएगी। पीएमएवाई-जी भूमि पूजन और उद्घाटन करना है।13 से 14 अक्तूबर तक कौशल विकास, युवाओं का पंजीकरण और एकजुटता शिविर लगाना है ।15 अक्तूबर को की गई कार्यवाही रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण करना है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह , परियोजना निदेशक बीबी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।