फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government hospitals got life in infection

संक्रमण में सरकारी अस्पतालों को मिली संजीवनी

Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government hospitals got life in infection
नगर स्थित जिला महिला अस्पताल में बना आक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। संक्रमण से बचाव के लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिले में चार स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया था। जिसे लेकर मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से बचाने के लिए चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोपागंज के टड़ियांव में 100 शैय्या, परदहां में 20 शैय्या, मुहम्मदाबादगोहना में 22 शैय्या तथा महिला अस्पताल में 100 शैय्या की क्षमता की पाइप लाइन बिछाई गई है। चारों ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो सावधानी का प्रयोग कर कोरोना से बचा जा सकता है। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। कोरोना संक्रमण तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अब ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि जिले में बने सभी ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। अस्पतालों में बेड तक पहुंचने वाली पाइप लाइन बिछाकर ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed