फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government has waived the debt of crores of spinning mill: AK Sharma

स्पिनिंग मिल के करोड़ों के कर्ज को सरकार ने किया माफ : एके शर्मा

Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government has waived the debt of crores of spinning mill: AK Sharma
मऊ। जीवन राम हास्टल के मैदान में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिले की बंद पड़ी स्पिनिंग मिल पर सरकार के विभिन्न विभागों का कई सौ करोड़ रुपये कर्ज था। मिल के बंद हो जाने से शहर में 85 एकड़ भूमि बेकार पड़ी हुई थी। मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पिनिंग मिल के सारे कर्ज माफ कर दिया। अब मिल की जमीन उद्यमियों को आंवटित की जाएगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में तेजी आएगी। नगर विकास मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का विकास होने के साथ कानून का राज स्थापित हुआ है। जिले में मेडिकल कालेज की स्वीकृति मिली है। लखनऊ और गोरखपुर को जोड़ने को जोड़ने वाले तीन एक्सप्रेस वे इस जनपद से होकर गुजर रहे हैं। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में पांच करोड़ की लागत के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जो चुनाव बाद कराए जाएंगे। शहर के मिर्जा हादीपुरा से आगे खुरहट की ओर जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटों को देखकर लगता है कि यह किसी महानगर का दृश्य है। उन्होंने कहा कि यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कुंडली मारकर बैठने वालों को पहचानें। ऐसे लोग जीत कर प्लाटों पर कब्जा करने की कोशिश में जुट जाते हैं। कहा कि कमल जीतेगा तो लक्ष्मी आएगी। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर मुख्यमंत्री का सम्मान बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed