फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   good Friday

गुड फ्राइडे पर घरों पर ही की प्रार्थना

Fri, 10 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
good Friday
बढुआ गोदाम। लॉकडाउन के बीच ताजोपुर स्थित अमरवाणी में शुक्रवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने गुड फ्राइडे पर्व मनाया। लॉकडाउन के चलते चर्च बंद होने पर ईसाई समुदाय ने सोशल डिस्टेंसिंग को तरजीह दी और उपवास रखते हुए घरों में ही प्रार्थना की और दु:खभोग काल के गीत गाते हुए यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को याद किया। इस दौरान कोरोना से मुक्ति दिलाए जाने की भी प्रार्थना की गई। अमरवाणी चर्च के फादर क्रिस्तु राज ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन आराधना देखी और यीशु का दर्शन किया। बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए मातम का दिन होता है। इस दिन यीशु के दु:ख भोग व मरण का पाठ कर शोक जताते हैं। कोई दुखी न हो, सब तरह के दु:खों व उसके कारण का निवारण हो और मनुष्य में एकता, प्यार व भाईचारा बना रहे, इसकी यीशु से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मसीह का बलिदान मनुष्य मात्र के प्रेम व न्याय के लिए सतत संघर्ष की कहानी है। ईसाई धर्मावलंबियों ने किसने कंधे पर लाद दिया क्रूस का भारी काठ, यीशु तुमने मेरी राह सजायी, मेरा प्यारा यीशु, तेरे बलिदान को हम न भूला पाएंगे जैसे गीत गाए। फादर क्रिस्तु राज ने बताया यीशु के जी उठने की खुशी में रविवार को ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed