{"_id":"67c52a8aa7f99d102b0e1757","slug":"gold-crown-stolen-from-maa-sheetla-temple-in-mau-priest-shocked-door-opened-thief-seen-in-cctv-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शीतला मंदिर से सोने का मुकुट चोरी..., कपाट खोलते ही पुजारी के उड़े होश; CCTV में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शीतला मंदिर से सोने का मुकुट चोरी..., कपाट खोलते ही पुजारी के उड़े होश; CCTV में दिखे चोर
Mon, 03 Mar 2025 09:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:35 AM IST
सार
मऊ में मां शीतला मंदिर के गर्भगृह से चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुजारी ने घटना की जानकारी दी थी। भक्तों ने चोरों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
मऊ में मां शीतला मंदिर के गर्भगृह से हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित मां शीतला धाम के गर्भ गृह में माता का मुकुट और अन्य सामानों की चोरी हो गई। सोमवार की भोर में जब मंदिर के पुजारी गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी दीपक ने बताया कि प्रतिदिन की भाती रविवार की देर रात मंदिर पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिया गया था। सोमवार की भोर तीन बजे जब वह गर्भगृह पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। मां शीतला के सिर से सोने का मुकुट गायब है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में चोरी की सूचना मिलने पर मां शीतला धाम सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुँचें।वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन