फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Going from house to house, to remove polythene

घर-घर जाकर पॉलिथीन निकलवाएंगे

Sat, 21 Jul 2018 11:13 PM IST
mau
mau Updated Sat, 21 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Going from house to house, to remove polythene
polythene bags seized - फोटो : अमर उजाला
 पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद बाजारों में पॉलीथिन के प्रयोग बंद न होने पर शनिवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ, शिक्षा, नगर पंचायत और व्यापारी वर्ग सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन पर्यावरण के लिए न केवल घातक हैं, बल्कि इसके सेवन सेे कई जानवर असमय मौत के मुंह में समा जाते है। शासन ने इसको देखते हुए 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन पर 15 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


जिसके अनुपालन में प्रशासन जागरूकता परक कार्यक्रमों के माध्यमों से पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने की कवायद में जुटा हुआ है। बावजूद इसके पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हुआ है तो प्रयोगकर्ता दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में 25 जुलाई को स्वास्थ, शिक्षा, नगर निकाय के साथ व्यापारियों और समाजिक सरोकार रखने वाले लोगों के सहयोग से नगर पंचायत कार्यालय से डोर टू डोर जाकर अमानक पॉलीथिन संग्रहण कर उसे नष्ट करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मृत्युंजय सिंह, रविंद्र मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर मौर्य, बब्लू ठठेरा, राहुल दीक्षि, दुर्गेश कुमा, अभिषेक सिंह आदि रहें।
विज्ञापन


उधर, मुहम्मदाबाद गोहना में  उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र एवं पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के दर्जनों दुकानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान अधिकारी द्वय ने दुकानों पर रखे गए विभिन्न प्रकार की लगभग 50 किलो प्लास्टिक थैली को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि अगर दोबारा छापामारी के दौरान किसी भी दुकान पर प्लास्टिक पाई जाती है तो उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस मौके पर एसएसआई शिवमूर्ति तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, लईक अहमद, रणजीत यादव समेत तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed