फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Give strength to the public welfare government: Brajesh Pathak

लोक कल्याणकारी सरकार को दें मजबूती : ब्रजेश पाठक

Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Give strength to the public welfare government: Brajesh Pathak
मऊ / कोपागंज। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को विजयी बनाकर लोक कल्याणकारी सरकार को मजबूती दें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान को जिताकर आने वाले चुनाव के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाएं। उप मुख्यमंत्री कोपागंज के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बापू इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

घोसी विधानसभा सीट के लिए पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित दिग्गजों का जमावड़ा हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जनमानस के इकट्ठा होने से साफ है कि बड़ी जीत होगी। कहा कि भाजपा वंचितों और गरीबों की सरकार है। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ देती है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह लड़ाई आम जनमानस की है। मेरे सहयोग से सपा को पिछले चुनाव में फायदा हुआ था। इस दौरान राजभर ने कहा कि इस उपचुनाव में सपा हमारे आसपास भी नहीं है। उपचुनाव में हमारा गठबंधन सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त करवा देगा। यह चुनाव सुभासपा के सम्मान का चुनाव है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस समय डबल इंजन की सरकार चल रही है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि हमारे प्रत्याशी को उपचुनाव में जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं, जिससे घोसी के विकास को और तेजी दी जा सके। अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि हमारे गठबंधन की सरकार जनता के हित में काम कर रही है, लेकिन सपा के लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कहा कि एनडीए के सभी दल मिलकर जनता के सहयोग से उपचुनाव को आसानी से जीत लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि यह बड़ा सही समय है, इस अवसर का सदुपयोग करते हुए हमें पूरे देश में संदेश देना है कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को जीतकर हमें अपने देश को विकास की ओर ले जाना है।
जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तथा संचालन अखिलेश तिवारी ने किया। सभा में मुख्य रूप से सहजानंद राय, संतोष सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, देवेंद्र सिंह, हरिनारायण राजभर, अरिजित सिंह, शकुंतला चौहान, मनोज राय, सुनील गुप्ता, आनंद प्रताप सिंह, बजरंगी सिंह,अशोक सिंह, गणेश सिंह उत्पल राय रहे।

---
कराया ताकत का एहसास
मऊ-कोपागंज। दारा सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा से दूसरे प्रत्याशियों को ताकत का एहसास कराया गया। जनसभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा, मंत्री गिरीश यादव, मंत्री दानिश आजाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed