फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl injured after being hit by truck, referred

Mau News: ट्रक की चपेट में आने से युवती घायल, रेफर

Wed, 25 Oct 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl injured after being hit by truck, referred
दोहरीघाट। नगर कस्बा स्थित चौहान चौक के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य दोहरीघाट में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थाना के इब्राहिमाबाद निवासी नित्याशील (26) पुत्री बालकिशुन बुधवार को दोहरीघाट बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी। चौहान चौक के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे दोहरीघाट सीएचसी में भर्ती कराया। स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस चालक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed