फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   girl hanged herself using shower in mau wrote suicide letter left home two weeks ago due to love affair

UP: युवती ने शॉवर के सहारे लगाया फंदा, सुसाइड लेटर में लिखी ये बात; लव अफेयर में दो हफ्ते पहले छोड़ा था घर

Wed, 23 Jul 2025 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में बाथरूम में युवती के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही माैके पर चिरैयाकोट थाने की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
girl hanged herself using shower in mau wrote suicide letter left home two weeks ago due to love affair
युवती की माैत के बाद कार्यवाही करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज मुहल्ला निवासी एक युवती ने प्रेम प्रसंग में बुधवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में शॉवर के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा की सिटकनी तोड़कर अंदर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


मरने से पहले युवती ने सुसाइड लेटर भी लिखा, जिसमें अपने जीवन से तंग आकर उसके द्वारा इस कदम को उठाए जाने का जिक्र किया गया है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान श्रेया उर्फ शालिनी वर्मा पुत्री प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार श्रेया बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब अपने घर की बाथरूम में स्नान करने गई और भीतर से दरवाजा को बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

girl hanged herself using shower in mau wrote suicide letter left home two weeks ago due to love affair
शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद वह अपनी गले में दुपट्टे को बांध कर बाथरूम में लगे शॉवर (फव्वारा ) में दुपट्टा को बांध लटक कर आत्महत्या कर ली। करीब तीस मिनट बीतने के बाद भी उसके बाहर न निकलने पर जब उसकी मां राजकुमारी देवी ने उसे आवाज देने लगी तो अंदर से आहन नहीं आई। शक होने पर दरवाजा को धक्का देकर खोला गया तो देखा की उसका शव शावर से बने फंदे से लटक रहा है।

उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका का बड़ा भाई मोनू वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ योगेश यादव फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मृतका द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले सुसाइड लेटर भी लिखा गया है, जिसमें उसके द्वारा जीवन से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।ब ताया कि श्रेया बीते आठ जुलाई की रात में एक प्रेम प्रपंच में कहीं गायब भी हो गई थी। उसमें उसके भाई मोनू वर्मा ने थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed