{"_id":"64e2f381d6950d451f041458","slug":"ghosi-s-ink-scandal-accused-youth-surrenders-accuses-politicians-of-implicating-him-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी का स्याहीकांड: आरोपी युवक ने किया आत्मसमर्पण, कहा- 'नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी का स्याहीकांड: आरोपी युवक ने किया आत्मसमर्पण, कहा- 'नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी'
Mon, 21 Aug 2023 11:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:50 AM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने अपना नाम अभिमन्यू यादव बताया। आरोपी ने आरोप लगाया कि उसने एक नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी।आरोप लगाया कि नेताओं ने हमें फंसाया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोसी उपचुनाव को लेकर निकले प्रचार पर बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर एक व्यक्ति ने काली स्याही उनके चेहरे पर फेंक दी थी। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी पर साजिश का आरोप लगाया था। इसी बीच सोमवार की सुबह स्याहीकांड के मुख्य आरोपी युवक ने कोपागंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपने बयान में उसे फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- घोसी उपचुनाव: स्याही कांड पर दारा सिंह चौहान बोले- सपा प्रत्याशी के इशारे पर हुई घटना, कार्रवाई जरूर होगी
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने अपना नाम अभिमन्यु यादव बताया। आरोपी ने आरोप लगाया कि उसने एक नेता के कहने पर स्याही फेंकी थी। आरोप लगाया कि नेताओं ने हमें फंसाया है। जिस नेता के कहने पर उसने यह कांड का अंजाम दिया था उसने कहा था कि चुनाव फंस रहा है तूम स्याही फेंक दो मैं तूम्हें बचा लूंगा।उधर इस मामले में एसओ अमित मिश्रा का कहना है कि इस मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की करवाई की गई है।पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर स्वागत ही करा रहे थे कि तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दिया। एकाएक हुई इस कृत्य से अफरा तफरी का माहाैल हो गया।