{"_id":"64973b942278cc11c30b09b4","slug":"ghosi-roadways-bus-station-will-be-rejuvenated-mau-news-c-20-1-265884-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी रोडवेज बस स्टेशन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी रोडवेज बस स्टेशन का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
मऊ/घोसी। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। बस स्टेशन का नए सिरे से निर्माण होने से यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।यहां एक चौकीदार के अलावा अन्य कर्मचारियों की तैनाती होगी। जिससे यहां से गुजरने वाली अन्य रूटों की बसों का भी ठहराव होगा।
नेशनल हाईवे-29 पर बीच बाजार में दोहरीघाट डीपो से संबद्ध घोसी रोडवेज बस स्टेशन एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में स्थित है। हालांकि बीते एक दशक से बदहाल है। इसके कायाकल्प के लिए शासन ने चार करोड़ 12 लाख 71 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
समय के साथ बस स्टेशन काफी जर्जर हाल में पहंुच गया है। पेयजल की सुविधा और सामुदायिक शौचालय नहीं है। बरसात के दिनों में बस स्टेशन परिसर में जलजमाव के चलते यात्री परेशान रहते हैं। इससे यहां निगम का कोई भी कर्मचारी नहीं आता है। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली सभी बसें मुख्य मार्ग से ही सवारियां भरकर गुजर जाती हैं। केवल लखनऊ और कानपुर को जाने वाली दो बसें ही यहां रुकती हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में भी बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। लेकिन टेंडर नहीं होने के चलते निर्माण कार्य नहीं हो सका। बस स्टेशन के कायाकल्प की खबर सुनते ही क्षेत्र में रोडवेज बस यात्रियों में खुशी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बस स्टेशन का नए सिरे से निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। टेंडर होने के बाद ही कार्य शुरू होगा।- आरपी साहू, एआरएम, दोहरीघाट