फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi MP came forward to help Kovid patients

कोविड मरीजों की मदद के लिए आगे आए घोसी सांसद

Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Ghosi MP came forward to help Kovid patients
मऊ। कोविड मरीजों की मदद के लिए सांसद घोसी अतुल राय की तरफ से अब निशुल्क कंसंट्रेंटर युक्त ऑक्सीजन एंबुलेस की सेवा शुरू की गई है। प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि सांसद अतुल राय के आदेश पर यह सुविधा लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभाओं में मिलेगी। एंबुलेंस प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक नि:शुल्क कोविड मरीजों की सेवा करेंगी।
विज्ञापन

घोसी लोकसभा सांसद अतुल राय जेल में रहते हुए अपने प्रतिनिधि के सहारे कोविड संक्रमण काल में जनता की मदद कर रहे हैं। इस बार सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय लोकसभा घोसी क्षेत्र के पांच विधान सभाओं सदर, घोसी, मधुबन, मोहम्मदाबाद गोहना और बलिया के रसड़ा विधानसभा में एक-एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त निशुल्क एंबुलेस सेवा का शुभारंभ किया। गोपाल राय ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पैरामेडिकल के स्टाफ़ से लैस यह एंबुलेंस हर गांव पहुंचकर बीमार लोगों की जांच और जिनको ऑक्सीजन की दिक्कत होगी उन्हें ऑक्सीजन देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाएगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस में सवार पैरा मेडिकल स्टाफ़ कोविड लक्षण से प्रभावित व्यक्ति को दवा देने के साथ उनका ऑक्सीजन पल्स मीटर और इंफ़्रा रेड थर्मामीटर से ताप का नाप कर उन्हें टेली मेडिसिन पैनल में मौजूद डॉक्टर से बात कर के नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। इससे पूर्व सांसद ने टेली मेडिसिन की सुविधा शुरु किया जो अभी तक जारी है, साथ ही ऑक्सीजन का सौ सिलिंडर प्रशासन को उपलब्ध कराया और व्हील चेयर के साथ साथ अन्य मरीजों के सहयोग का उपकरण जिला अस्पताल को मुहैया कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed