फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election Shivpal Yadav said this is battle of corruption vs public BJP defeat is certain

Ghosi By Election: शिवपाल यादव बोले- यह उपचुनाव नहीं, भ्रष्टाचार बनाम जनता की लड़ाई, भाजपा की हार तय

Sat, 26 Aug 2023 10:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पांच सितंबर को होने वाला घोसी उपचुनाव नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बनाम जनता की लड़ाई है। इसमें जनता भ्रष्टाचार को लेकर माकूल जवाब देगी।

विज्ञापन
Ghosi By Election Shivpal Yadav said this is battle of corruption vs public BJP defeat is certain
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सितंबर को होने वाला घोसी उपचुनाव नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बनाम जनता की लड़ाई है। इसमें जनता भ्रष्टाचार को लेकर माकूल जवाब देगी। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शहर के बड़ागांव स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान के आवास पर एक बैठक में कहीं।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने आगे कहा कि भाजपा अब तक की सरकारों में सबसे भ्रष्ट सरकार है। आगामी लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के बल पर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। कहा कि उनकी कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। वे, अपनी बातों पर अमल नहीं करते। इसलिए उनकी बातों को कोई वजूद नहीं है। 

विज्ञापन

उपचुनाव में जीतेगा भाजपा प्रत्याशी

घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार घोसी में हर बूथ पर कमल खिलेगा। हमारी सरकार ने इतने जनहितकारी कार्य और योजनाएं चला रखी हैं कि जिसका लाभ प्रत्येक परिवार को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed