फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi by-election: polling will be held at 455 polling places

घोसी उपचुनाव: 455 मतदेय स्थलों पर होगा सुरक्षा के बीच मतदान

Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ghosi by-election: polling will be held at 455 polling places
घोसी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों काे अंतिम रूप दे रहा है। बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू हो गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 354 घोसी में कुल 239 मतदान केंद्रों एवं 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 430394 मतदाता हैं। जिसमें से 231545 पुरुष एवं 198840 महिलाएं तथा 9 अन्य मतदाता हैं। घोसी के उपनिर्वाचन की घोषणा करते ही जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 354, घोसी के उपनिर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार 10 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। जांच के बाद नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 21 अगस्त है। मतदान 5 सितंबर को और मतगणना 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़न दस्ते के तीन टीमें, तीन स्टेटिक निगरानी टीम, तीन वीडियो निगरानी टीम, दो वीडियो अवलोकन टीम और एक मीडिया प्रमाणन अनुवेक्षण समिति को लगाया गया है। एक सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। बताया कि लोगों की शिकायत एवं सुझाव को दर्ज करने हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। जिसका नंबर 0547-2990901, 0547-2221565 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed