फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi by election minsiter Swatantra Dev Singh said bjp victory in bypoll

Ghosi By Election: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- घोसी में कमल खिलाने का जनता ने बना लिया है मन

Sat, 26 Aug 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 09:16 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार घोसी में हर बूथ पर कमल खिलेगा।

विज्ञापन
Ghosi by election minsiter Swatantra Dev Singh said bjp victory in bypoll
चुनावी जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा सहित सपा के दिग्गजों ने डेरा डाल दिया है। अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर दोनों पार्टी के नेता माहौल बनाने में लगे हैं। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार घोसी में हर बूथ पर कमल खिलेगा। हमारी सरकार ने इतने जनहितकारी कार्य और योजनाएं चला रखी हैं कि जिसका लाभ प्रत्येक परिवार को मिल रहा है। 

विज्ञापन

गली-चौराहे पर लगे पोस्टर, अरुण राजभर ने बताया चुनावी स्टंट

घोसी कस्बा के तहसील, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित कई दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लगे पोस्टर-बैनर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लगे पोस्टरों में जागो राजभर, एक ही नारा, एक ही आवाज, एसटी का दर्जा नहीं तो वोट नहीं जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। हालांकि इसकी जानकारी होते ही प्रशासन द्वारा इन पोस्टरों को हटाने की कवायद शुरू हो गई।

विज्ञापन


उधर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने इसको सपा का स्टंट बताया। कहा कि यह पोस्टर लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश है। बोले कि जनता के बढ़ते जनाधार से विपक्षी घबरा चुके हैं। जनता को बरगलाने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी का रण भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न

घोसी उपचुनाव भाजपा एवं सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दोनों दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। घोसी में प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्रियों के साथ दोनों दलों के कद्दावर नेताओं के जमावड़ा लगा है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जमकर लगा रहे हैं भाजपा के सहयोग में उतर आए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी घोसी में अस्थायी कार्यालय खोल कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बयार बनाने में लगे हैं।

दूसरी तरफ शनिवार को कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सपा के समर्थन की घोषणा की। शनिवार को भाजपा की तरफ से कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मवीर प्रजापति, दयाशंकर सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, रामबिलास चौहान आदि के साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रचार किया।

दूसरी तरफ सपा की तरफ से राष्ट्रीय एवं प्रदेश के कद्दावर नेताओं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, मोहिसीन खान, विधायक राजेन्द्र कुमार के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने अपने प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed