फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election 13 candidates including Samajwadi party candidate filed Nomination

Ghosi By Election: अंतिम दिन सपा प्रत्याशी सहित 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बसपा-कांग्रेस ने बनाई दूरी

Thu, 17 Aug 2023 07:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव को लेकर नामाकंन की आखिरी तिथि गुरुवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन सपा प्रत्याधी सुधाकर सिंह सहित 13 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया। घोसी उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बसपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। 

विज्ञापन
Ghosi By Election 13 candidates including Samajwadi party candidate filed Nomination
नामांकन दाखिल करते सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को सपा प्रत्याशी सहित 13 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। आखिरी दिन भी कांग्रेस-बसपा द्वारा कोई उम्मीदवार नामाकंन करने नहीं पहुंचा। इससे साफ हो गया कि अब चुनावी मुकाबला भाजपा-सपा के बीच रह गई है।

विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी सुरेश कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रमुख प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह ने चार सेट में, अफरोज आलम ने जन अधिकार पार्टी से दो सेट में, पीस पार्टी से दो प्रत्याशियों क्रमशः सनाउल्लाह आजमी और सलाउद्दीन अंसारी ने एक सेट में, रविंद्र प्रताप सिंह ने बहुजन मुक्ति पार्टी से ने नामांकन किया।
विज्ञापन


बताया कि बीते 10 अगस्त से शुरू नामांकन प्रक्रिया में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 अगस्त को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव; सपा के लिए सीट बरकरार रखने की चुनौती, BJP के लिए प्रतिष्ठा का विषय, क्या कहते हैं सियासी समीकरण?

सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक

Ghosi By Election 13 candidates including Samajwadi party candidate filed Nomination
नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पर हंगामा हो गया।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को अंदर भेजने को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे।

उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed