फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghazipur Wizard defeated New Star Bilthraroad by 30 runs.

Mau News: गाजीपुर विजार्ड ने न्यू स्टार बिल्थरारोड को 30 रनों से हराया

Tue, 11 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Wizard defeated New Star Bilthraroad by 30 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए एक दिवसीय रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में गाजीपुर विजार्ड ने न्यू स्टार बिल्थरारोड को 30 रन से हरा दिया। गाजीपुर की जीत में पंकज ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 रनों की उपयोगी पारी खेलने के साथ दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

25-25 ओवर के मुकाबले में गाजीपुर विजार्ड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए। रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पंकज ने 43, पीयूष ने 23 और वरुण ने 16 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

बिल्थरारोड के गेंदबाजों की अतिरिक्त रन देने की कमजोरी का गाजीपुर ने पूरा फायदा उठाया और टीम को 38 अतिरिक्त रन मिले। न्यू स्टार बिल्थरारोड की ओर से आलोक और गोलू ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। राकेश और अवधेश को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारी देते हुए आयोजककर्ता क्रिकेट अकादमी के कोच सुंदरम दुबे ने बताया कि मैच में अंपायर की भूमिका आलोक कुमार और अभिषेक मौर्य ने निभाई। स्कोरिंग अभय भारती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed