फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghazipur beat Azamgarh by five wickets

Mau News: गाजीपुर ने आजमगढ़ को पांच विकेट से हराया

Sat, 16 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur beat Azamgarh by five wickets
नगर के सहादतपुरा ​​स्थित क्रिकेट मैदान पर मैच में खेलते आजमगढ़ और मऊ टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को स्टार इलेवन आजमगढ़ और आइडियल क्रिकेट एकेडमी दुल्लहपुर, गाजीपुर की अंडर-14 टीमों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें गाजीपुर ने आजमगढ़ को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में स्टार इलेवन आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम 167 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज संजय श्रीवास्तव ने 44 रन, ताबिश रफी ने 33 रन, आयुष सिंह ने 34 रन और आकाश सैनी ने 14 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर टीम की ओर से आयुष, प्रशांत, हर्ष और चंदन ने एक-एक विकेट लिया। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल क्रिकेट एकेडमी दुल्लहपुर, गाजीपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच पांच विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से अर्पित ने 14 रन, प्रशांत ने 39 रन, हर्ष ने 41 रन और सत्यम ने 32 रन बनाए। गाजीपुर की टीम ने 18.3 ओवर में 169 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्टार इलेवन आजमगढ़ की ओर से गेंदबाज आकाश ने तीन विकेट और मोहम्मद अली ने दो विकेट लिए। प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर यश, आर्यन व स्कोरर अमित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed