फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Get the matter settled on a conciliation agreement

सुलह समझौते पर मामले का कराएं निपटारा

Sat, 23 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get the matter settled on a conciliation agreement
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों संग बैठक करते जिला जज रामेश्वर। - फोटो : MAU
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला जज रामेश्वर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण तथा प्री-ट्रायल को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने पैरा लीगल वालंटियर को सभी कोर्टो से अधिकाधिक नोटिस जारी करने हेतु नियुक्त करने हेतु अपील की। कहा कि जो मामले सुलह समझौता योग्य है, उन्हें सुलह समझौता केन्द्र में भेजा जाय। जिसके आधार पर शमनीय मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया जा सके। सचिव ने आमजन से अपील किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित मामलों कां अधिकाधिक निस्तारण कराकर लाभ उठायें तथा अनावश्यक भाग दौड़ एवं फिजुल खर्चे से बचे। बैठक में न्यायिक अधिकारी एडीजे अभिनव कुमार मिश्र, एडीजे राजबीर सिंह, दिनेश कुमार चौरसिया, सीजेएम फर्रुख इनाम सिद्दीकी, श्वेता चौधरी, अलका नेहल, जेएम अमितमणि त्रिपाठी, शिप्रा सिंह, उत्कर्ष सिंह, शैलेष सिंह, अमित यादव, अभिषेक कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार वर्मा उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed