{"_id":"6a4016358a7c3ebedd0d1217","slug":"gaurav-path-the-road-from-the-selfie-point-to-mahadev-temple-will-be-widened-to-12-meters-and-a-divider-will-be-constructed-in-the-middle-mau-news-c-295-1-mau1001-147701-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव पथ : सेल्फी पॉइंट से महादेव मंदिर तक 12 मीटर चौड़ी होगी सड़क, बीच में बनेगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव पथ : सेल्फी पॉइंट से महादेव मंदिर तक 12 मीटर चौड़ी होगी सड़क, बीच में बनेगा डिवाइडर
विज्ञापन
गायघाट से सेल्फी प्वाइंट को जाने वाला मार्ग जिसे गौरव पथ के रूप में किया जायगा तब्दील
नगर में ग्रीन जोन और गौरव पथ विकसित करने की कार्ययोजना पर कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बलिया मोड़ स्थित सेल्फी प्वाइंट से बंधा मार्ग तक करीब एक किलोमीटर के मार्ग को चिह्नित किया गया है।
यहां इसे ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क किनारे बेंच, हरियाली के लिए पेड़-पौधे और आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे। छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए हाल ही में सर्वे किया जा चुका है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका मऊ को नवयुग पालिका योजना के तहत चिह्नित किया गया है। इसके तहत नगर में गौरव पथ के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
इसके लिए नगर पालिका की टीम द्वारा सेल्फी प्वाइंट से लेकर बंधा मोड़ तक करीब एक किलोमीटर सड़क को चिह्नित किया गया है। तकनीकी टीम द्वारा इसका सर्वे भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क को आकर्षक, स्वच्छ और नागरिकों के अनुकूल विकसित किया जाएगा, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग बेहतर वातावरण में समय बिता सकें। योजना के तहत सेल्फी प्वाइंट से महादेव मंदिर तक 12 मीटर चौड़ी सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा।
सड़क के दोनों ओर पांच-पांच मीटर चौड़ाई में फुटपाथ बनाया जाएगा। दोनों ओर डेकोरेटिव फ्लड लाइट लगाई जाएंगी तथा हर दस मीटर पर आकर्षक बेंच स्थापित की जाएगी। डिवाइडर के बीच छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र ग्रीन बेल्ट में तब्दील हो सके।
इसके अलावा गायघाट से बंधा मार्ग तक सड़क की मरम्मत के साथ चौड़ीकरण किया जाएगा और दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।