{"_id":"5e5e99bb8ebc3eebbe7e20ac","slug":"gangrape-with-two-minor-sisters-in-mau-mau-news-vns5141007129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दो नाबालिग बहनों संग सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दो नाबालिग बहनों संग सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी पिछले दस दिनों से किशोरियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। डर के मारे पीड़िताओं ने अपने परिवार वालों को नहीं बताया। बाहर नौकरी करने वाली उनकी बहन जब घर आई तो पीड़िताओं ने उसे आपबीती बताया। पीड़िताओं के चाचा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बहनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मधुबन थाने के एक गांव की क्रमश: नौ और दस वर्ष की दो सगी बहनें गांव में ही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। पिछले दस दिनों से स्कूल जाते समय गांव के ही दो युवक उनको जबरदस्ती खींचकर निर्जन स्थान में ले जाकर दुष्कर्म करते रहे। दरिंदों ने उन्हें किसी से इसकी चर्चा न करने की धमकी भी दे रखी थी। पीड़ित बहनों ने भयवश किसी को कुछ नहीं बताया। बाहर रहकर नौकरी करने वाली उनकी बड़ी बहन जब घर पहुंची तो उससे उन्होंने आपबीती सुनाई। यह सुनते ही पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पीड़ित किशोरियों के चाचा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपित युवक अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जानकारी होने के बाद दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िताओं को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। -आरपी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी, मधुबन।