फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ganga is the immortal flag of culture, identity is our Ganga

संस्कृति की अमर ध्वजा गंगा, पहचान हमारी गंगा है

Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga is the immortal flag of culture, identity is our Ganga
मऊ। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हिंदी भाषा और साहित्य के संवर्धन के लिए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से काव्य जगत के सुप्रसिद्ध कवियों ने प्रतिभाग कर काव्य रस की अद्भुत छटा बिखेरी। विद्यालय के प्रांगण में हजारों छात्रों की उपस्थिति में मां शारदा की स्तुति से आरंभ हुए काव्य रस प्रवाह में सबने खूब गोते लगाएं। बुलंदशहर से आए वीररस के अद्भुत कवि डॉ. अर्जुन सिंह सिसौदिया ने ‘संस्कृति की अमर ध्वजा गंगा, पहचान हमारी गंगा है’ का पाठ कर सबकी चेतना को झकझोर दिया। बाराबंकी से श्रृंगार और हास्य रस के नामचीन कवि गजेंद्र प्रियांशु ने ‘जैसे तैसे उम्र बिता ली, मैंने तेरे प्यार में, रात-रात भर तुमको गाया, सुबह छपे अखबार में’, और मेरा दिल तो कोई आडवाणी नहीं इत्यादि कविताओं से खूब तालियां बटोरी। हास्य कवि वाराणसी से पधारे डॉ. नागेश शांडिल्य और बादशाह प्रेमी (देवरियां) ने अपने हास्य कविताओं से सबको लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में डॉ. सत्यंवदा (गोरखपुर) ने ‘मैं भारत की बेटी हूं’ सुनाकर छात्राओं को उत्साहित किया। डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय ने चांद बादल में तुम ना छुपाया करो से सबको लुभाया। वहीं प्रियंका शुक्ला (उन्नाव), सलमान घोसवी, दयाशंकर तिवारी ने श्रृंगार की बेजोड़ कविताओं से प्रेम की गंगा बहायी। शरद पांडेय ने मेरी वफा का तूने ये कैसा सिला दिया से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपनी व्यंग्यात्मक कविता से सब को सोचने पर मजबूर कर दिया। संचालक का दायित्व ओज के प्रख्यात कवि पंकज प्रखर ने निभाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सर्वेश पांडेय का उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित होने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही मऊ के सीओ धनंजय मिश्रा को वीरता पुरस्कार प्राप्त होने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ऋषिकेश पांडेय, विवेक शुक्ला, सुमित राय, मनोज सिन्हा, देवानंद, डॉ. कंचनलता, अर्चना, अमित शर्मा, शैलेंद्र, अरुण मिश्रा, ज्ञानेश्वरी त्यागी तथा नगर के अनेक गणमान्य साहित्य प्रेमियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से सबका उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed