फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gandhiji's ideals are exemplary for the whole world

पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं गांधी जी के आदर्श

Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gandhiji's ideals are exemplary for the whole world
मऊ। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने झंडारोहण किया। झंडारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रपिता करमचंद गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया था। यह समूचे विश्व के लिए एक अद्वितीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश है जो आज के अशांतिपूर्ण वातावरण में पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सभासदगण, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, प्रकाश निरीक्षक चरिका प्रसाद, लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 152वीं जयंती एवं सादगी के प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर स्थित डीएवी कालेज परिसर में धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों के साथ अन्य छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, शरद कुमार पांडेय, अनिल कुमार विमल, सुमित राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, राम अवध, देवानंद, डॉ. कंचन लता पांडेय उपस्थित थे। संचालन ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव: विकास खंड कार्यलय के सभागार में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मीनू सिंह तथा खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधीजी तथा शास्त्री जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुँवर सिंह शुभम ने कहा कि महात्मा गांधी समाज मे सत्य अहिंसा शांति के प्रतीक थे।ी इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर में गांधी जयंती तथ लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर महाविद्यालय सरंक्षक तथा कांग्रेस संगठन के मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उल्लास सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ बरनवाल, अमित मिश्रा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उर्मलेश्वर सिंह ,राहुल यादव आदि रहे।

मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया शहीद स्मारक मधुबन पर सभासदों के साथ पहुंचकर ध्वजारोहण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया । ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उधर उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी तहसील, नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया नगर पंचायत कार्यालय,पूर्व प्रमुख चंद्रमणि यादव गुड्डू ,सुबाष यदुवंशी सहित विभिन्न दलों एवं समाजिक संगठनों व विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed