फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gahni's state veterinary hospital is in disarray

बदहाल पड़ा है गहनी का राजकीय पशु चिकित्सालय

Sun, 23 May 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gahni's state veterinary hospital is in disarray
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गहनी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय बदहाल पड़ा है। यहां सुविधाओं का अभाव है। दवाओं का हमेशा टोंटा रहता है। इससे पशुओं का इलाज भगवान भरोसे हो रहा है। पशुपालकों की शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गहनी गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय की दशकों पूर्व स्थापना हुई तो पशुपालकों को बेहतर सुविधा की आस जगी, लेकिन विभागीय उदासीनता से उनके सपनों पर ग्रहण लग गया है। पशु अस्पताल का भवन जर्जर हाल में है। अस्पताल की बाउंड्री टूट चुकी है। यहां छुट्टा पशुओं का जमघट लगा रहता है। अस्पताल में दवाओं का टोंटा रहता है। फार्मासिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। पशु चिकित्साधिकारी तथा कर्मचारियों का आवास खंडहर में तब्दील हो गया है। पशु चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधा न होने के चलते पशुपालकों को तमाम समस्याओं से सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। इस संबंध में क्षेत्र के पशुपालक अभिषेक यादव, संजय यादव, कमलेश सिंह, दयाशंकर, रामअवतार सिंह का कहना है कि पशु अस्पताल में हमेशा दवाओं का अकाल रहता है। पशुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों की कमी से पशुओं का टीकाकरण तक नहीं हो पाता है। पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधाओं को बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed