फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   From next month, the poor will get free pulses, oil and salt

अगले महीने से गरीबों को फ्री मिलेगी दाल , तेल और नमक

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
From next month, the poor will get free pulses, oil and salt
मऊ। सरकार के निर्देश पर अगले महीने से गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, खाद्य तेल और नमक निशुल्क मिलेगा। सरकार की ओर से इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। ये खाद्य सामग्रियां कोटे की दुकानों से मिलेंगी। सरकार की इस पहल से जिले के 16 लाख 57 हजार 711 लाभार्थियों को खाद्यान्न और खाद्य तेल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 259355 पात्र गृहस्थी कार्ड और 1165426 पात्र ग्रृहस्थी के लाभार्थी हैं। जबकि नगरीय क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड संख्या 62533 और लाभार्थियों की संख्या 285072 है। ग्रामीण क्षेत्र में अंन्त्योदय राशन कार्ड धारक 48999 हैं तथा लाभार्थियों की संख्या 177660 है। जबकि नगरीय क्षेत्रों के अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 7591है और लाभार्थियों की संख्या 23553 है।
विज्ञापन

इस प्रकार नगरीय क्षेत्रों में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों की कुल संख्या 30 86 25 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड की संख्या 308354 है, जबकि कुल लाभार्थियों की संख्या 1343086 है। सरकार ने निर्णय लिया है कि दिसंबर महीने से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलो दाल ,एक लीटर खाद्य तेल और एक किलो नमक निशुल्क दिया जाएगा।कोटे की दुकानों से यह खाद्य सामग्री लाभार्थियों को पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से गरीबों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस पहल से धवरियासाथ निवासी देवंती खुशी जाहिर करती हैं कहती है कि महंगाई के दौर में दाल और तेल मिलने से कुछ राहत मिलेगी। सोहनरिया निवासी सोनमती कहती हैं कि तेल और दाल तो इतनी महंगी हो गई है कि गरीब व्यक्ति उसे खरीद नहीं सकता। खैर, सरकार की इस पहल से कुछ मदद मिल जाएगी। ठैंचा गांव की राधिका कहती हैं कि सरकार ने सही पहल किया है। यह पहले ही होनी चाहिए थी। कल्यानपुर की कलावती का कहना है कि दाल तेल फ्री मिल जाने से कुछ तो राहत मिलेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि अभी दिसंबर से वितरित करने के लिए यह खाद्यान्न नहीं मिला है। लेकिन आदेश हुआ है। खाद्यान्न और दाल तेल तथा नमक आदि आ जाने पर शासनादेश के अनुसार पात्र लाभार्थियों को निशुल्क वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed