फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   From May 1, youth above 18 years of age will get corona vaccine

एक मई से अब 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं को लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 20 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
From May 1, youth above 18 years of age will get corona vaccine
मऊ। कोरोना संक्रमण बढ़ते देख केेंद्र सरकार ने अब 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना का टीका लगवाने का निर्णय लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बीके यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आया है लेकिन टीका लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में चौथे चरण के तहत 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को जिले के 25 सरकारी अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ। पहले चरण में हेल्थवर्कर तथा दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर तथा तीसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले बुजुर्गों को टीका लगाया गया। एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी एक मई से 18 वर्ष की आयु वालों को टीका लगाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। प्रतिरक्षण अधिकारी बीके यादव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए ऐप पर पंजीकरण कराया जा सकता है। अगर कोई पंजकरण नहीं करा पाता है तो वह केंद्र पर आधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed