{"_id":"5b3532fc4f1c1b8c278b8422","slug":"free-the-villages-of-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को कुपोषण मुक्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को कुपोषण मुक्त कराएं
mau
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर पोषण मिशन की बैठक में मौजूद डीएम और अधिकारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिला पोषण समिति एवं गांव गोंद लिए जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने पोषण मिशन से संबंधित कनवर्जंस विभाग के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों को गांवों में पूर्ण कराते हुए गांवों को कुपोषण मुक्त कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोंद लिए जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में जाकर जनसंपर्क करें। प्रत्येक दशा में गांवों का ओडीएफ कराना सुनिश्चित करें। पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का परीक्षण कराकर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पोषण पुनर्वास केंद्र में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को दैनिक भत्ते का भुगतान समय से सुनिश्चित करें। कार्यो में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाडी केंद्रों पर उपलब्ध कराए जा रहे नवीन पोषाहार को बैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित थे।