फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraudulently, the former head has done the registry of three bighas of land, demanding action

धोखाधड़ी से करा लिया है पूर्व प्रधान ने तीन बीघे जमीन की रजिस्ट्री, कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently, the former head has done the registry of three bighas of land, demanding action
कोपागंज। थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के प्रधानपति तथा पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी करने तीन बीघा जमीन रजिस्ट्री, तीन व्यक्तियों के नाम कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला ने बताया कि इस मामले में उसके द्वारा तहसील दिवस पर इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुकी है। वहीं, इस मामले में कोपागंज पुलिस अभी अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी मुराती देवी (80) पत्नी स्व. दशरथ यादव ने बताया उसका एक लड़का है, जो राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। लड़के की पत्नी तथा बच्चे मेरे साथ रहते हैं। एक दिन प्रधानपति तथा पूर्व प्रधान से अपने वृद्धा पेंशन और पीएम किसान निधि के लिए बात की। उन दोनों ने बताया कि इसके लिए उसका आधार कार्ड, पासबुक के साथ तहसील चलना होगा। जिस पर वह बीते 29 सितंबर 2022 को दोनों उसे लेकर तहसील गए तथा वृद्धा पेंशन व पीएम किसान निधि के नाम पर उसका फोटो खिंचवाया और शाम को घर पहुंचा दिया। दूसरे दिन गांव के लोगों से पता चला कि उन दोनों ने वृद्ध महिला की करीब तीन बीघा जमीन धोखाधड़ी करके बगैर वृद्धा की जानकारी में हथिनी निवासी एक व्यक्ति, धरिया निवासी एक व्यक्ति तथा गाजीपुर जिले के नैसारा सैदपुर निवासी व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दिया है। आधार कार्ड व पासबुक भी प्रधानपति व पूर्व प्रधान ने रख लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इस मामले में जानकारी की तो लोगों से पता चला कि जमीन के खरीदार मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए हैं। जिसके बाद उसके द्वारा घटना की शिकायत कोपागंज थाने में व तहसील दिवस पर करके न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस बाबत एसओ कोपागंज अमित मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed