{"_id":"613cc7748b9d327e1f5ab680","slug":"fraud-of-about-rs-six-crores-in-name-of-purchase-land-in-mau-threatening-to-kill-on-demand-case-filed-against-two-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः जमीन खरीदवाने के नाम पर पौने छह करोड़ की ठगी, मांगने पर जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः जमीन खरीदवाने के नाम पर पौने छह करोड़ की ठगी, मांगने पर जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 11 Sep 2021 08:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:42 PM IST
सार
मऊ जिले के शिवपुर गाढ़ा गांव निवासी कन्हैया ने कहा कि रुपये लेने के दो साल बाद तक आरोपियों ने जमीन नहीं दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो के विरुद्ध मुकदमा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से दो लोगों ने जमीन खरीदवाने के नाम पर पौने छह करोड़ रुपये ठग लिए। रुपये लेने के दो साल बाद तक आरोपियों ने जमीन नहीं दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा गांव निवासी कन्हैया ने बताया कि दो लोगों ने उसे अच्छी जमीन दिलाने का झांसा देकर भरोसे में लिया। दोनों की बातों पर यकीन कर उसने काछीकला गांव निवासी कौशल कुमार राय के बैंक खाते में तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। मूंगमास गांव निवासी पीयूष कुमार राय के बैंक खाते में भी पौने तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों उसे जमीन दिलवाने में रुचि नहीं ले रहे थे। दो साल तक वह जमीन दिलवाने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों ने कन्हैया को धमकी दी। इस पर उसने जुलाई में कोपागंज थाने की पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसपी ने कोपागंज थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद कोपागंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम कौशल राय और पीयूष राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
20 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
घोसी कोतवाली की पुलिस ने 20 वर्ष से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। नदवासराय चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने 20 वर्षों से फरार चल रहे आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवली एमा निवासी आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वह घोसी कोतवाली के इंद्रपुर में हुई घटना में वारंटी था। वह 20 वर्षों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।