{"_id":"6a93323b83996e9cc30c101b","slug":"fraud-of-215-lakh-in-the-name-of-life-insurance-mau-news-c-295-1-mau1002-151139-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जीवन बीमा के नाम पर 2.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जीवन बीमा के नाम पर 2.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी विवेक सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर जीवन बीमा में निवेश के नाम पर 2.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीमा में रकम जमा कराने के बजाय संबंधित व्यक्ति ने अधिक कमीशन के लालच में पैसा दूसरी कंपनी में निवेश कर दिया। अब करीब 10 साल बाद भी रकम वापस नहीं की जा रही है।
विवेक सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौ जुलाई 2013 को जीवन बीमा में निवेश कराने के नाम पर उनसे 1.25 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद सात मई 2015 को भी 90 हजार रुपये लिए गए। इस दौरान उनसे जीवन बीमा के फार्म पर हस्ताक्षर भी कराए गए।
आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने रकम भारतीय जीवन बीमा निगम में जमा करने के बजाय दूसरी कंपनी में निवेश कर दिया। इसके प्रमाण के तौर पर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया गया। जब विवेक सिंह ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने रकम नहीं डूबने और समय आने पर वापस दिलाने की गारंटी दी। विवेक सिंह का आरोप है कि अब करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी संबंधित व्यक्ति रकम लौटाने में टालमटोल कर रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप और तथ्य सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।