फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud case

चार साल में खाते से निकाला 4.49 लाख रुपये

Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud case
घोसी।कोतवाली क्षेत्र के बनियापार सैय्यद ताहिर गांव निवासी युवक ने गांव के व्यक्ति के विरुद्ध 4.49 लाख रुपये का गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। युवक ने बताया कि आरोपी ने उसे मदद का दिलासा देकर उसके कमजोर दिमागी हालात का लाभ उठाकर उसके साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। दर्ज मुकदमे में पीड़ित पंकज पुत्र स्व. विध्याचल ने बताया कि उसके पिता विध्याचल की असामयिक मृत्यु वर्ष 2016 में हो गई थी। उसके पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से पंकज के सुल्तानपुर स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के खाते में पांच लाख रुपया आया हुआ था। बताया कि उसके पिता के निधन के बाद उसके पड़ोसी कृष्ण चंद विश्वकर्मा पुत्र परषोतिम विश्वकर्मा ने खुद को उसके शुभचिंतक बताते हुए उसे अपने साथ अपने घर रखा। जहां उसके द्वारा काम करने पर उसे भोजन दिया जाता है।आरोप लगाया कि उसकी कमजोर दिमागी हालात का फायदा उठाकर कृष्णचंद्र ने धोखे से मेरे बैंक खाते में अपना नाम जुड़वा लिया। जिसके बाद उसके खाते से वर्ष 2016 से 9 अप्रैल 2019 तक अब तक अलग अलग बार में 4 लाख 49 हजार रुपया निकाल लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed