{"_id":"6347124b3265ff198a7797bd","slug":"fourlane-work-started-after-talks-with-sdm-mau-news-vns6787482180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से वार्ता के बाद शुरू हुआ फोरलेन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से वार्ता के बाद शुरू हुआ फोरलेन का कार्य
विज्ञापन
कोपागंज के रेवरीडीह और सहरोज में भारी पुलिस बल के साथ फोरलेन का कार्य प्रारंभ करवाने के दौरान किस
- फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह और सहरोज में फोरलेन के रुके कार्य को प्रारंभ कराने के लिए एनएचआई के अधिकारी बुधवार की सुबह ही भारी पुलिस बल के पहुंचकर कार्य शुरू कराया। लेकिन जैसे ही कार्य शुरू हुआ दो गांवों के सैकड़ों किसानों ने जमीन का मुआवजा की मांग को लेकर कार्य बंद करा दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम सदर हेमंत चौधरी ने किसानों से वार्ता करते हुए तीन दिनों में मुआवजा से संबंधित सारे विवादों के हल करने के आश्वासन दिया। जिसके बाद रेवरीडीह ग्राम सभा में कार्य शुरू हो सका, जबकि सहरोज के किसानों ने मामले के हल के बाद कार्य प्रारंभ करने की बात कही।
बताते चले कि कोपागंज क्षेत्र के रेवरीडीह के सैकड़ों किसानो का दो हेक्टेयर 446 एयर जमीन निर्माणाधीन फोन लेन में अधिग्रहीत है। जिसका 25 करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान अब तक किसानों को नहीं किया गया। वहीं, सहरोज के किसानों की 886 एयर जमीन फोरलेन में अधिग्रहीत की गई है। जिसका आठ करोड़ 43 हजार लगभग किसानों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सभी जमीन को फोरलेन के लिए एनएचआई द्वारा चार वर्ष पूर्व अधिग्रहीत कर ली गई। लेकिन चार वर्ष व्यतीत होने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा एनएचआई द्वारा अधिग्रहीत जमीन से अधिक जमीन जबरदस्ती अधिग्रहीत कर शासन-प्रशासन के बल पर जबरदस्ती कार्य करवाया जा रहा है।
बुधवार को एनएचआई भारी पुलिस बल के साथ रुके गए फोरलेन कार्य को प्रारंभ करवाने पहुंच गई। कार्य प्रारंभ होता देख सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए और कार्य को रुकवा दिया। थोड़ी ही देर में मौके पर एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर जय प्रताप चौहान, एसडीएम सदर हेमंत चौधरी पहुंच गए। सभी ने किसानों से वार्ता करते हुए तीन दिनों के अंदर मुआवजा संबंधित सभी मामले को हल करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर जहां रेवरीडीह के किसान फोरलेन का कार्य प्रारंभ होने दिया, तो वहीं सहरोज के किसानों ने अपनी जमीन पर कार्य सभी विवादों के निस्तारण के बाद प्रारम्भ कराने की बात कही। इस अवसर दिनेश राय, रामकृत पाल, दशरथ पाल, मोहन खरवार, देव प्रकाश राय, वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना राय, प्रदीप, उमाकांत त्रिपाठी आदि किसान मौजूद रहे।