फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four injured, two seriously injured in two road accidents in two hours

Mau News: दो घंटे में दो सड़क हादसों में चार घायल, दो गंभीर

Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four injured, two seriously injured in two road accidents in two hours
फतेहपुर मंडाव। मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर दो घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हुए। इसमें दो बाइक चालक और दो बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां दो की हालात गंभीर बनी हुई है।पहली घटना रामपुर के मर्यादपुर बाजार में शनिवार शाम आठ बजे की है। बलिया के ससना बहादुर गांव निवासी 35 वर्षीय छट्टू अपने साथी निशान यादव के साथ बाइक से किसी काम से मधुबन आ रहा था। इसी बीच मर्यादपुर बाजार में मोड़ के पास बाइक के अनियंत्रित होने के चलते दोनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में फतेहपुर मंडाव में सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी दुर्घटना मधुबन के कंटघरा शंकर मोड़ के समीप हुई रात नौ बजे हुई। जहां अज्ञात कार की टक्कर से बाइक चालक सोनू 36 निवासी बेल्थरा रोड ,अरविंद 37 निवासी बेल्थरा रोड घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed