फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with illegal liquor
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर कसायर गांव में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/मधुबन। देसी शराब की दुकानों में हो रही मिलावटों और अवैध कारोबार की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी और एसपी ने बुधवार को आबकारी विभाग की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कई शराब की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। उधर, मधुबन पुलिस ने मंगलवार की देर शाम धर्मपुर देवारा में शराब भट्ठी पर छापा मार कर 300 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। जबकि चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं आबकारी विभाग की टीमों ने अलीपुर कहिनौर एवं मुख्यालय स्थित सहादतपुरा की देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। बोतलों पर लगे क्यूआर कोड से शराब की जांच की गई, साथ ही स्टॉक रजिस्टर से गोदाम में रखे स्टाकों का मिलान किया गया। सेल्समैनों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई। निरीक्षण में दुकानों पर किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। जिलाधिकारी ने चेताया कि यदि मिलावटी एवं अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिलती है तो एनएसए एवं गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद एवं आबकारी विभाग की पुलिस मौजूद रही। मधुबन : पुलिस ने धर्मपुर देवारा में मंगलवार की शाम सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी आनंद सिंह, प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय, नीरज शर्मा, रितेश राय, सुशील यादव भारी पुलिस के साथ देवारा के धर्मपुर में शराब भट्ठी पर छापा मारा। यहां से 300 लीटर अवैध शराब, उसके बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए। इस दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के नकिहवा निवासी सुनील राम, कारखाना निवासी सतीश यादव, देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवारा निवासी गुड्डू यादव व छांगुर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed