फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   former pradhan kidnapped from maduban mau he freed from by this way in ghazipur from miscreants miscreants in Ghazipur

मऊः मधुबन से पूर्व प्रधान का अपहरण, गाजीपुर में ऐसे बदमाशों के चंगुल से हुआ आजाद

Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

मऊ जिले में घोसी-मधुबन मार्ग से पूर्व प्रधान को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहर्ताओं ने पूर्व प्रधान को बेहोशी का इंजेक्शन भी लगाया। लेकिन वह इंजेक्शन ठीक से नहीं लग पाया। पूर्व प्रधान बेहोशी का नाटक करते हुए वाहन में पड़े रहे। 

विज्ञापन
former pradhan kidnapped from maduban mau he freed from by this way in ghazipur from miscreants  miscreants in Ghazipur
घटना के संबंध में जानकारी देते मऊ एसपी सुशील घुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दरौधा माधवपुर गांव के पूर्व प्रधान को बोलेरो सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह अगवा कर लिया। हालांकि अपनी समझदारी दे पूर्व प्रधान बदमाशों के चंगुल से आजाद होने में कामयाब रहे। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया तो बदमाश गाजीपुर की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


एक जगह  चेकिंग को देख कर बदमाशों ने बोलेरो रोकी तो पूर्व प्रधान वाहन से निकल भागे और शोर मचाते हुए पास की बस्ती में घुस गए। इसके बाद पुलिस की दबिश से घबराए अपहर्ता लगभग दो किलोमीटर दूर जाकर बोलेरो को एक गांव में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है। अपहृत  पूर्व प्रधान को लेकर पुलिस जिला मुख्यालय ले आई।
विज्ञापन


मधुबन तहसील के दरौधा माधवपुर के पूर्व प्रधान राम शब्द पटेल ईंट का भट्ठा चलाते हैं। उनकी कुचाई के पास बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान भी है। बुधवार सुबह लगभग सात बजे पूर्व प्रधान अपने घर से बाइक से अपनी दुकान पर जा रहे थे। घोसी-मधुबन मार्ग पर बोलेरो ने उनका रास्ता रोका। उसमें से उतरे चार युवकों ने पूर्व प्रधान के  जबरदस्ती बोलेरो पर बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पुलिस हिरासत में युवक की मौतः जांच के लिए जौनपुर पहुंची सीबीआई की टीम, बंद कमरे में हासिल कर रही जानकारी
जेब से मोबाइल निकाल कर फेंक दिया। अपहर्ता पूर्व प्रधान को लेकर घोसी की ओर भागे। शारदा सहायक  नहर के पास बोलेरो को छोड़ दिया। दूसरे वाहन में सवार हो कर भागने लगे।

लगाया बेहोशी का इंजेक्शन मगर....

इधर सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। अपहर्ता वहां से भागते हुए चिरैयाकोट थाना क्षेत्र पार कर गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गए। अपहर्ताओं ने पूर्व प्रधान को बेहोशी का इंजेक्शन भी लगाया। लेकिन वह इंजेक्शन ठीक से नहीं लग पाया। यहीं पर होशियारी दिखाते हुए  पूर्व प्रधान बेहोशी का नाटक करते हुए वाहन में पड़े रहे।

जलालाबाद गांव के पास रुक कर अपहर्ता वाहन से कुछ दूरी पर हट कर बात करने लगे। इस  बीच मौका देखकर पूर्व प्रधान गेट खोलकर बचाओ-बचाओ का शोर मचाते हुए पास की दलित बस्ती में घुस गए। 

बदमाशों की तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस

पुलिस की सक्रियता देख अपहर्ता भी पूर्व प्रधान को छोड़कर बोलेरो में सवार हो कर वहां से भेगा। लगभग दो किलोमीटर आगे एक गांव में बोलेरो को छोड़कर पैदल ही निकल भागे। पूर्व प्रधान को लेकर पुलिस वापस  मऊ लौटी।  सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, चिरैयाकोट, रानीपुर और एसओजी टीम के साथ कई थानों की पुलिस के साथ अपहर्ताओं की तलाश में जुटे हैं।

इस बाबत एसपी  सुशील घुले का कहना है कि पूर्व प्रधान को अपहर्ताओं के चंगुल से छ़ुड़ा लिया गया है। अपहरण में प्रयुक्त वाहन कब्जे में ले लिया गया है। अपहरण के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed