फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For the first time, a night shelter was built in summer, and water sprinkling also began.

Mau News: पहली बार गर्मी में बनाया गया रैन बसेरा, पानी का छिड़काव भी शुरू

Sat, 23 May 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a night shelter was built in summer, and water sprinkling also began.
नगर पालिका द्वारा पहली बार गर्मी को देखते हुए बनाया गया रोडवेज पर रेन बसेरा में लोग गर्मी से नि
जिले में बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नगर पालिका ने पहली बार गर्मी के मौसम में रैन बसेरे की व्यवस्था शुरू की है। इसके साथ ही दो वाटर स्प्रिंकलर और वाटर टैंकर के माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में 20 मई के बाद तापमान का अलग-अलग स्तर रहा है। वर्ष 2025 में इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा था।
वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2023 में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं वर्ष 2022 में तापमान 39 डिग्री और वर्ष 2021 में 32 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

उधर बीते दो दिनों से तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने तथा तेज धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए नगर पालिका ने आपदा राहत कोष के तहत नगर के रोडवेज डिपो पर 10 बेड का रैन बसेरा तैयार किया है। इसमें चार कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए नगर पालिका ने पहली बार यह पहल की है। फिलहाल एक स्थान पर इसका संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि दो अन्य स्थानों को चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद वहां भी अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे।

0000000000
महानगरों की तर्ज पर राहगीरों को दी जा रही गर्मी से राहत
बढ़ती गर्मी के बीच हीट वेव से बचाव को लेकर पहली बार नगर पालिका ने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में दो वाटर स्प्रिंकलर और वाटर टैंकर लगाए हैं। इनके माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को नगर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, गाजीपुर तिराहा, भीटी सहित अन्य प्रमुख मार्गों और बाजारों में वाटर स्प्रिंकलर से पानी की फुहार छोड़ी गई। सत्य प्रकाश ने बताया कि हीट वेव से बचाव को लेकर नगर पालिका की यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।

पिछले छह साल का अधिकतम तापमान
वर्ष
तापमान (डिग्री सेल्सियस)

2026 42
2025
36

2024
41

2023
43

2022
39

2021
32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed