फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foot slipped in deep water, teen dies

गहरे पानी में फिसला पैर, किशोर की मौत

Tue, 19 Oct 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Foot slipped in deep water, teen dies
मऊ। थाना क्षेत्र के कोपाकोहना में छोटी सरयु नदी में एक किशोर की मंगलवार की सुबह नहाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत किशोर का शव चार घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद मछुआरों ने बाहर निकाला। पुलिस ने किशोर का शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोपागंज के जुम्मनपुरा मोहल्ला निवासी रियाज (13) पुत्र इशरफान मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपने साथियों के साथ कोपाकोहना स्थित छोटी सरयू नदी पर नहाने गया हुआ था। नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह डूबने लगा। किशोर के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर कोपागंज एसओ सुदेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मछुआरों की मदद से किशोर का पता लगाने में जुट गए। दोपहर करीब एक बजे किशोर का शव मछुआरों ने नदी से खोजकर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed