फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog remained throughout the day, suffering from cold

दिन भर छाया रहा कुहरा, ठंड से बेहाल

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, suffering from cold
मऊ। ठंड के मौसम में एक बार फिर आए बदलाव से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह नौ बजे तक आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। अपराह्न बाद तक भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे तथा रोडवेज प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्री कांपते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को भगवान भाष्कर के उदय होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि लेकिन रात को पारा और लुढ़क गया तो लोगों के रोजमर्रा जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस बीच बुधवार को आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग अपने घरों से देर से निकले। घना कोहरे के चलते सड़कें भींग गई थी। सुबह 8 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्के दुक्के वाहन आते जाते देखे गए। अपने काम पर जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कुहरे के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 74 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे तथा रोडवेज प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। घना कोहरा होने से वाहनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed