फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog havoc: Three killed in accident

कोहरे का कहर : हादसे में तीन की मौत

Thu, 01 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Three killed in accident
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी मोड़ पर बस द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।
कोहरे के चलते क्षेत्र के गहनी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब बारातियों को लेकर जा रही एक बोलेरो सामने से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस से टकरा गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए जिसमें तीन लोगों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक घायल को वाराणसी रेफर किया गया है। मरने वालों में दूल्हे का बड़ा भाई भी शामिल है।  
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव से बैजनाथ राजभर के छोटे भाई रामजी राजभर की बारात मऊ के कोपागंज थाने के अदरी बाजार निवासी स्व. चंद्रदेव राजभर के परिवार में आई थी। रात में शादी के बाद सुबह बारातियों को लेकर बैजनाथ राजभर की बोलेरो वापस जा रही थी। हलधरपुर थाने के गहना मोड़ के पास घना कोहरा होने से बोलेरो सामने से आ रही बस से जा टकराई।
विज्ञापन


दुर्घटना में बोलेरो चालक कृष्णा(20) समेत उसमें सवार 10 लोग और एक बस यात्री तारकेश्वर भी घायल हुआ है।आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान बैजनाथ राजभर (30), प्रकाश (35) और चालक कृष्ण कुमार राजभर की मौत हो गई। मृत बैजनाथ, दूल्हे का बड़ा भाई और प्रकाश राजभर मौसेरा भाई बताया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर रामलखन राजभर (20) को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत प्रकाश गाजीपुर जिले के बाराचवंर थाने के बाकी गांव का, बैजनाथ बलिया जिले के रसड़ा थाने के कोटवारी गांव का, और कृष्ण कुमार बलिया जिले के चितबड़ागांव थाने के टीका देवरी गांव का निवासी था। घायलों में तीन गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के हैं। इसमें सोनू (18) पुत्र घूरा राजभर करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के गंगौली गांव का, मनोज राजभर (20) पुत्र प्रेमशंकर राजभर  गोसलपुर गांव और रामलाल राजभर (20) पुत्र लोरिक राजभर करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के सुरेजू गांव का निवासी है।


अन्य घायलों में गोलू (12) पुत्र हृदय नारायण राजभर निवासी बलिया के रसड़ा थाने के कोटवारी गांव, राममिलन राजभर (18) बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव का जबकि वाराणसी रेफर रामलखन राजभर (22) पुत्र सुरेंद्र बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का निवासी है। बस यात्री तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता (45) रसड़ा बाजार के रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed