फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Focus on patrolling, picket system, take action on rumours: DIG

गश्त, पिकेट व्यवस्था पर फोकस रखें, अफवाहों पर हो कार्रवाई : डीआईजी

Tue, 01 Jul 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Focus on patrolling, picket system, take action on rumours: DIG
मऊ। डीआईजी सुनिल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें मुहर्रम, श्रावण मास और कावड़ यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर तेरह बिंदुओं का अनुपालन करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआईजी ने गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देने को कही। वहीं शिकायत पत्रो का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने, अपराधों को रोकने को लेकर पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। साथ ही अफवाहों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं पशु तस्करी के मामले में आरोपियों पर गुुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने के साथ शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए छापामरी करने की बात कही। वहीं जमीन सम्बन्धी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का भ्रमण कर समाधान कराने और महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग की। वहीं त्योहार मुहर्रम, श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त व पिकेट की व्यवस्था कर सोशल मीडिया पर नजर रखने की बात कही। बैठक में एसपी इलामारन जी, एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा, सीओ मधुबन अभय सिंह, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed