फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flood in more than 20 villages, council schools closed indefinitely

Mau News: 20 से अधिक गांवों में बाढ़, परिषदीय विद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद

Sun, 25 Aug 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Flood in more than 20 villages, council schools closed indefinitely
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते देवारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग जलमग्न होने के चलते 20 से अधिक गांव बाढ़ के घेरे में आ गए हैं। इसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों के परिषदीय विद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते लोगों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। परसिया जयराम गिरी हाहा नाला रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 66.13 मीटर रहा। जबकि खतरा निशान 66.31 मीटर है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते देवारा क्षेत्र के एक दर्जन संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। देवारा क्षेत्र का चक्कीमुसाडोही, बिंटोलिया, नकीहवा, हाता, टांडी, खैरा, बरोहा, चौहानपुर, बिशुन का पुरा, हरिलाल पुरवा, नईबस्ती, जरलहवा, बइरकंटा, भगत पुरवा सहित 20 गांव सरयू नदी के घेरे में आ गए है। लोगों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कंपोजिट विद्यालय चक्कीमुसाडोही, बिंटोलिया, नकीहवा, हाता, टांडी, खैरा सहित विभिन्न गांवों के परिषदीय विद्यालयों को अनिश्चित समय के लिए शनिवार से बंद करवा दिया गया है। परसिया जयराम गिरि हाहा नाला रेगुलेटर पर मीटर सुबह 66.13 तक था। तहसीलदार मधुबन के आदेश पर लेखपाल अवनीश कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों के विद्यालयों को शनिवार से अनिश्चित समय के लिए बंद करा दिया।
विज्ञापन

फसल क्षति का आकलन कर दिया जाए मुआवजा
सूरजपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते क्षेत्र के महुआबारी, सूरजपुर आश्रम मोर्चा, बैदापुर के गांव में पानी घुस जाने के कारण 100 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। जलमग्न फसलों के नष्ट होने की चिंता किसानों को खाए जा रही है। लोगो के घर के पास बाढ़ का पानी पहुंचने के कारण ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्र के अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, विकास गुप्ता, मनोज मेघवाल, सुमन कुमार का कहना है कि फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed