फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five vicious robbers arrested after encounter, looted goods worth lakhs recovered

मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का लाखों का सामान बरामद

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five vicious robbers arrested after encounter, looted goods worth lakhs recovered
मऊ। पिछले तीन दिनों के भीतर दो दंपति से लूट के मामले में शामिल पांच शातिर अंतजनपदीय लूटेरों को मऊ पुलिस ने शनिवार की भोर में रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहा के पास हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया गया। पुलिस ने इन लूटेरों के पास से पांच तमंचा, कारतूस के साथ लूट का सामान बरामद किया। पुलिस को इस मिली सफलता की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि एसओजी/स्वाट के साथ रानीपुर तथा सरायलंखसी थाने की पुलिस द्वारा रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहा के पास शनिवार की भोर करीब तीन बजे चेकिंग अभियान जा रहा था। इसी दौरान इटौरा की तरफ से आ रही दो बाइक पर सवार पांच लोगों को रुकने का संकेत पुलिसकर्मियों ने किया। इस पर एक बाइक सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान मौजूद पुलिस की घेराबंदी के चलते पुलिसकर्मी ने पांचों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताया कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान पकड़ेेेेेेगए बदमाशों ने बीते 26 जून को रानीपुर के ब्राहृमणपुर पोखरा के पास दंपति तथा 29 जून को रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर में दंपति से लूट की घटना में शामिल होने की स्वीकार की। इसके अलावा पांच अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त पंकज कुमार निवासी लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर, आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी राकेश कुमार, लालू कुमार, साहुल कुमार, तथा जिले के तरवा थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी राणा यादव के रूप में हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव प्रभारी स्वाट टीम, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा, सरायलंखसी एसओ राम सिंह, रानीपुर एसओ अखिलेश कुमार सहित आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, बृजेश मौर्या, शशी प्रकाश त्रिपाठी की भूमिका रही।

लूटेरों के पास बरामद हुआ लाखों का सामान
मऊ। शातिर लुटेरों के कब्जे तथा उनकी निशानदेही पर पांच तमंचा, पांच कारतूस, लूट की चेन, एक जोड़ी टाप, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, चांदी का पायल, चार मोबाइल, लूट की दो बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि लूटेरों द्वारा दोनों बाइक को बीते 29 जून को को विशुनपुरा के पास सिक्स लेन पर बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे व्यक्ति की बाइक की की डिग्गी से लाकेट, मोबाइल तथा नकदी भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जबकि गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र से एक बाइक और गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed