फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five days water supply halt

एक दर्जन गांवों में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप

Sun, 02 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sun, 02 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते पांच दिनों से ब्लाक मुख्यालय पर लगे ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बाधित है।  इससे एक दर्जन से अधिक गांवों के  लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय पर  बने ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित एक दर्जन गांवों  के ग्रामीणों के लिए शो पीस बनकर रह गया है। विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा में आई तकनीकी खामी के चलते विद्युत आपूर्ति बद से बदतर होती जा रही है। लगातार पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


  शुद्ध पानी के लिए लोगों को  इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।इस संबंध में क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगठन के मंडलीय महामंत्री रामाश्रय मौर्य, बशीर अहमद अंसारी, बेचन प्रसाद, सतीश गुप्ता, प्रेमचंद जायसवाल का कहना है  कि जल निगम के कार्यालय तथा विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी इसे ठीक  नहीं कराया जा रहा है। कहा कि जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के  लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र के रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता राजकुमार यादव का कहना है कि कंट्रोल रुम के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed