{"_id":"6a187f9a9d8a429cd5046543","slug":"five-arrested-for-making-a-reel-by-stunting-bike-seized-mau-news-c-295-1-mau1002-146215-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्टंटबाजी कर बनाई रील पांच गिरफ्तार, बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्टंटबाजी कर बनाई रील पांच गिरफ्तार, बाइक सीज
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे हमीनपुरा चट्टी के पास से बाइक पर स्टंट करने वाले औरंगाबाद खटीक टोला निवासी नितेश सोनकर, संजीत सोनकर, दारा सोनकर, आशीष सोनकर और प्रियांशु सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिकी दर्ज कर सभी से पूछताछ की गई। आरोप है कि बुधवार को ये एक ही बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे। सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर उन्होंने दूसरों की जान भी खतरे में डाली। उन्होंने रील बनवाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीओ क्रिश राजपूत ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें पांच युवक सार्वजनिक सड़क पर बिना हेलमेट के तेज रफ्तार मोपेड पर खड़े होकर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। साथ ही बालिकाओं पर छींटाकशी करने की बात भी प्रकाश में आई। सर्विलांस टीम की मदद से सभी की पहचान कर कार्रवाई की गई है।