फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First there was no electricity for two hours, then there was tripping 12 times in six hours

Mau News: पहले दो घंटे गुल रही बिजली फिर छह घंटे में 12 बार ट्रिपिंग

Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
First there was no electricity for two hours, then there was tripping 12 times in six hours
मऊ। जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कागजी साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि निगम द्वारा कागजों में तो 18 से 24 घंटे तक बिजली दी जा रही है, लेकिन इसमें ट्रिपिंग का जिक्र नहीं है। दिन में कम से कम दस बार बिजली ट्रिप हो रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात नौ बजे फीडर पांच से जुड़े भीटी, निजाम़ुद्दीनपुरा, मुसरदह मोड़, हनुमान नगर सहित अन्य मुहल्लों में बिजली गुल हो गई। निगम के जिम्मेदारों ने फाॅल्ट का दावा करते हुए रात 11:10 बजे पर बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद सुबह छह बजे तक 11 बार ट्रिपिंग हुई, इससे पूरी रात दो घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई, यह हाल नगर के बीचोबीच के क्षेत्र का है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और खराब है। नगर में आपूर्ति देने वाले विद्युत उपकेंद्र से रोजाना ट्रिपिंग के नाम पर बिजली गुल हो रही है। बुधवार की रात 9 बजे फीडर पांच में फाॅल्ट के चलते बिजली गुल हो गई, जिसके बाद 11:10 बजे आई। दो घंटे बाद आई बिजली आपूर्ति से दस से अधिक मुहल्ले के करीब 30 हजार की आबादी राहत की सांस ली। लेकिन फिर बिजली ट्रिपिंग का दौर शुरू हो गया, जो कि सुबह छह बजे तक चलता रहा। जहां सबसे पहले बिजली बनने के बाद 11:22 बजे पर बिजली चली गई, जिसके दो मिनट बाद फिर 11.24 पर आई। छह मिनट रहने के बाद फिर 11.30 पर बिजली चली गई, जिसके बाद दुबारा दो मिनट यानी 11.32 पर आई। इसके सात मिनट बाद 11.39 पर बिजली चली गई फिर उसके बाद 12:13 मिनट पर आई। फिर एक बजे बिजली चली गई, फिर 1:20 बजे आई, जिसके बाद फिर रात दो बजे गई, जहां 30 मिनट बाद बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे तक इस तरह से बिजली फाल्ट से पहले दो घंटे भीषण गर्मी से लोगों ने परेशानी सही इसके बाद दुबारा ट्रिपिंग से दो घंटे से अधिक बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। एसडीओ जाहिद इकबाल का कहना है कि फीडर पांच पर रविवार की शाम फाॅल्ट आने से बिजली गुल हो गई थी, जिसे बाद में दुरुस्त करा दिया गया। गर्मी के कारण ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या आती है, जिसका तुरंत समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed