फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   first read me then do question and answer

पहले मुझे पढ लें फिर करें सवाल-जवाब

Sat, 24 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
first read me then do question and answer
नगर के हिंदी भवन सभागार में सुभासपा के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध - फोटो : MAU
मऊ। नगर के हिंदी भवन में शुक्रवार को ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की। पार्टी की मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे ओमप्रकाश को ठीक से पढ़ लें, फिर सवाल-जवाब करें। दोपहर में ओमप्रकाश राजभर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी की मजबूती और सावधान यात्रा पर मंत्रणा की। कई सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाससपा की सदस्यता ली। उन्होंने मंच से ही रामानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गोरखपुर कोआर्डिनेटर, मारकंडेय राजभर को पूर्वांचल कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। ओमप्रकाश ने कहा कि उनकी पार्टी केवल दलितों, शोषित, कमजोर तबके के लोगों के लिए कार्य कर रही है। बुनकरों, दलितों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारोें और किसानों की लड़ाई पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहगी। कहा कि वह राजभर समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्च न्यायालय के अग्रिम आदेश का पालन कराने के लिए समाज का अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए मिला था। जिससे समाज का भला हो सके। इन 75 वर्षों की आजादी में बसपा, सपा और कांग्रेस ने समाज को ठगने का काम किया है। आज उनको बेचैनी हो रही है। समाज को बरगलाने के लिए तमाम तरह के पार्टी पर लाछन लगाए जा रहे हैं। इससे बहकने की जरूरत नहीं है। पार्टी का मकसद केवल जनहित है। इसी उद्देश्य से बुंदेलखंड, पश्चिम, पूर्वांचल तथा मध्यांचल में सावधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर के हिंदी भवन सभागार में सुभासपा के राज्यस्तरीय  बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।संवा

नगर के हिंदी भवन सभागार में सुभासपा के राज्यस्तरीय बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।संवा- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed