{"_id":"69e3e4e02c0094aa7b053f5c","slug":"first-phase-of-special-campaign-completed-enrollment-of-5768-new-children-less-enrollment-in-four-blocks-mau-news-c-295-1-svns1028-144136-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विशेष अभियान का पहला चरण पूरा, 5768 नए बच्चों का नामांकन, चार ब्लॉकों में कम नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विशेष अभियान का पहला चरण पूरा, 5768 नए बच्चों का नामांकन, चार ब्लॉकों में कम नामांकन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए चलाए जा रहे स्कूल चलो विशेष अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। शिक्षक डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अब तक जिले में 5768 नवीन बच्चों का नामांकन किया गया है। मऊ नगर सहित जिले के चार ब्लॉकों में नामांकन कम हुआ है। जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।
शासन की ओर से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए मिड-डे मील, नि:शुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत चल रहे विशेष अभियान का एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक का पहला चरण पूरा हो चुका है। नवीन नामांकन में रानीपुर ब्लॉक सबसे आगे है। जबकि मऊ नगर, बड़रांव और दोहरीघाट ब्लॉक में कम नामांकन हुआ है।
नगर सहित प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए शिक्षक डोर-टू-डोर पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार मऊ नगर में 98, बड़रांव ब्लॉक में 342, दोहरीघाट ब्लॉक में 434, फतहपुर मंडाव में 568, घोसी में 469, कोपागंज में 466, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में 828, परदहां में 600, रानीपुर में 1261 और रतनपुरा ब्लॉक में 702 सहित जिले में कुल 5768 बच्चों का नवीन नामांकन कराया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रयास जारी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
ब्लॉकवार आंकड़ा
ब्लॉक नए नामांकन
बड़़रांव 342
दोहरीघाट 434
फतहपुर मंडाव 568
घोसी 469
कोपागंज 466
मऊ नगर 98
मुहम्मदाबाद गोहना 828
परदहां 600
रानीपुर 1261
रतनपुरा 702