फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire Service Memorial Day

फायर सर्विस स्मृति दिवस का आयोजन

Wed, 14 Apr 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Fire Service Memorial Day
मऊ। स्थानीय फायर स्टेशन पर फायर सर्विस स्मृति दिवस पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुंबई डॉकयार्ड में हुई हुए अग्नि कांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों के योगदान को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड में अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीर जवानों ने अपने दायित्व निर्वहन में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि उस भीषण अग्निकांड में जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 14 अप्रैल को स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को नमन किया गया। इसके साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फायर सर्विस वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। सीएफओ ने बताया कि जनपद में अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रचार-प्रसार के लिए रैली, विभिन्न अग्नि सुरक्षा कार्यशाला, निरीक्षण, मॉक ड्रिल आदि का आयोजन 14 से 20 अप्रैल के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed