{"_id":"0d240b92c41ce7fb497001ba9f630059","slug":"fire-rescue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने पर कैसे करें बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने पर कैसे करें बचाव की जानकारी दी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदमारी इमिलिया स्थित फातिमा अस्पताल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अस्पताल के स्टाफ, कर्मचारियों और मरीजों को आपदा राहत कार्य की जानकारी दी गई। खासकर आग लगने पर कैसे बचाव कार्य करें।
फायर मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने के बाद फायरबिग्रेड और एंबुलेंस एक साथ पहुंची। सभी नर्स और कर्मचारी मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित खुले स्थान पर पहुंचे।
जिसके बाद फायरबिग्रेड के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। साथ ही आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से दूसरे अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मॉकड्रिल के बाद जागरूकता गोष्ठी में एफएसडी नोडल अधिकारी लक्ष्मण यादव ने बताया कि आग लगने के बाद लोग काफी भयभीत हो जाते हैं और इधर उधर भागने लगते है।
लेकिन ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए। आग लगने के बाद काफी सावधानी के साथ उसका सामना करना चाहिए उन्होंने कहा कि आग लगने के काद सबसे पहले खुले स्थान पर भागना चाहिए। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग की छात्राएं भी मौजूद रही।
वहीं अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर क्लेमसी ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कारण आज काफी लोग जागरुक हुए हैं। मॉकड्रिल में मुख्य रुप से फायरमैन रामनगीना यादव, हरेराम, रामाकांत, राजेश, जितेन्द्र और रामेश्वर मौजूद रहे।