फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in four houses, fire brigade did not reach, jewelery worth lakhs burnt

Mau News: चार घरों में आग, नहीं पहुंचा दमकल, लाखों के गहने जले

Sat, 27 Apr 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in four houses, fire brigade did not reach, jewelery worth lakhs burnt
दोहरीघाट। ठाकुरगांव के हरिजन बस्ती में शुक्रवार शाम पांच बजे चार घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें अनाज सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गया। दो बकरियां जिंदा जलकर मर गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन सूचना के
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को भेजा। शाम पांच बजे हरिजन बस्ती निवासी ईश्वरचंद्र की दो मड़ई में आग लगी। आग धीरे-धीरे टीनशेड के तीन कमरों को आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल के तीन और टीनशेड के मकान जद में आ गए। ग्रामणों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस घटना में ईश्वरचंद्र के घर में रखा 20 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, एक बाइक, दो साइकिल, दो एंड्रायड मोबाइल, 20 हजार रुपये नगदी, टीवी, सोने का एक मंगलसूत्र, एक सोने का मांगटीका जलकर राख हो गया। वहीं बेचू के टीनशेड के कमरे में रखा एक टीवी, एक क्विंटल चावल जल गया। रामअवतार की मड़ई में रखा 20 क्विंटल गेहूं और पशुओं को खिलाने के लिए रखा भूसा जल गया। पूनवासी का पांच क्विंटल गेहूं और चावल जला। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने पर फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई थी। लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed